उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और बिहार समेत दिल्ली के एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

Nov 4, 2023 - 02:40
 0  49
उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और बिहार समेत दिल्ली के एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
नेपाल के जाजरकोट में भूकंप से फ़टी दीवारें

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया. अचानक आए इस भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हाईराइज सोसाइटी में भी लोग असेंबली एरिया में इकट्ठा हुए भूकंप के झटके रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए । भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए. ये झटके ऐसे समय में लगे हैं जब लोग खा-पीकर सोने की तैयारी में थे. झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही है नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के अनुसार ये भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किमी नीचे था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow