माँ बेटे को किया लहूलुहान, हालत गंभीर
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उजियानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मां बेटे को बुरी तरह पीट दिया, बेटी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया और मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ले जाने के लिए गाड़ी गई बाड़ को हटाने को लेकर राम सजीवन पुत्र बेकारू और अजीरा देवी पत्नी रामसूरत के बीच चार दिन पहले कुछ विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। मुकदमा दर्ज शुक्रवार की सुबह फिर खेत में पेड़ की पत्तियां गिरने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया इस विवाद में अधूरा देवी और उनके मु ओंकार को गंभीर चोटे आई इस संबंध में जब थाना प्रभारी लालगंज जितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की ओमकार का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में और अजोरा देवी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है और दोनों जगह पुलिस का एक-एक कांस्टेबल मौजूद है । इस मामले में राम सजीवन विवेक सौरव और सचिन के विरुद्ध धारा 447, 308, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है!
What's Your Reaction?

