पॉकेट माइक्रोस्कोप बनाकर छात्रों ने किया एक नया नवाचार
माइक्रोस्कोप की समस्याओं से जूझने वाले विद्यालयों को नई सौगात
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली के छात्र-छात्राओं लक्ष्मी, अनूप, मनोज एवं राज ने शिक्षिका अन्वेषिका, शिक्षक अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में स्कूलों में वित्तीय आदि समस्याओं के कारण माइक्रोस्कोप की समस्या को दूर करते हुए पॉकेट माइक्रोस्कोप बनाकर एक नया नवाचार किया है। जिससे न केवल सूक्ष्म जीवों एवं पौधौ को देखा जा सकता है, बल्कि इसकी लाइव या सीधा फोटो और वीडियो भी लेकर और सुदृढ़ रूप से अध्ययन किया जा सकता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली डुमरियागंज के छात्रों ने ये उपकरण अपने स्मार्टफोन आदि की सहायता से बनाकर एक नवाचार किया है। माइक्रोस्कोप की समस्याओं से जूझने वाले सभी विद्यालयों को ये नई सौगात देकर पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए जिले के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं डायट प्राचार्य उपेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक घनश्याम उपाध्याय, जिला समन्वयक संदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है।
What's Your Reaction?

