वाहन चेकिंग अभियान में 70 गाड़ियों का चालान

Nov 2, 2023 - 12:42
 0  102
वाहन चेकिंग अभियान में 70 गाड़ियों का चालान

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । यातायात माह के पहले दिन बुधवार को लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के विभिन्न बाजारों व कस्बों में पैदल गस्त कर पटरियों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दिया तथा महुली मार्ग पर स्थित बनकटी कस्बे में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । जहाँ दो,तीन व चार पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवार व अन्य कमियां मिलने पर वाहनों का ई-चालान किया गया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच में कमियां मिलने पर कुल 70 वाहनों से 80 हजार पांच सौ रुपये का ई-चालान किया गया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow