इंडोर स्टेडियम का शटरिंग टूटने से मजदूर की मौत,दो घायल
आलोक बरनवाल INewsUP
भानपुर/रुधौली बस्ती । सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था ।कि गुरुवार को छज्जा का शटरिंग कर ढलाई का काम भी गतिमान था । इसी दौरान तीन मजदूर नीचे उतरकर बांस (डाट) सही करने लगे कि इतने में बांस टूटने से शटरिंग का मलबा मजदूरों पर गिर गया । जहां 42 वर्षीय राम लौट की दबकर मौत हो गई वहीं अन्य दोनों मजदूरों को गंभीर चोट आई है । मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर पहुंचाया । सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी व सोनहा थाना के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे के बारे में पूछताछ करने लगे तथा घायलों को देखने भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए । मृतक राम लौट अपने पीछे पत्नी अनीता व दो बेटे मनीष व दीपक तथा दो बेटियां रितु व खुशबू को अकेला छोड़ गया ।
What's Your Reaction?

