पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक--
अजमेर अली गोरखपुर -Inewsup
गोरखपुर - प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन मे जनपद गोरखपुर के शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे के अध्यक्षता मे बीएसए कार्यालय गोरखपुर में धरना दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन बीएसए गोरखपुर को सौंपा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे से 3 बजे तक प्रदर्शन हुआ। मंच का संचालन करते हुए जिला महामंत्री शिरधर मिश्र ने कहा कि शिक्षक अपनी पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने से आक्रोषित है कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक ये लडाई चलता रहेगा। वहां पर भगतराम तिवारी, ज्ञानेंद्र ओझा, बिरेंद्रर त्यागी और सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

