दाह संस्कार में गया युवक डूबा,मौत---

Sep 6, 2023 - 14:56
 0  24
दाह संस्कार में गया युवक डूबा,मौत---

सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 लालगंज थाना क्षेत्र के गौराघाट पुल के पास कुआनों नदी में मंगलवार सुबह 7:00 बजे तैरता हुआ शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी , मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लालगंज द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद पुत्र मजहर शेख ( 47 वर्ष ) निवासी पूरब टोला महसों सोमवार को चिलवनिया निवासी दुर्गा सिंह के अंतिम संस्कार में गया हुआ था , जहां अंतिम संस्कार के बाद नहाते वक्त नूर मोहम्मद गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई । परिवार के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी । महसों पुलिस चौकी कर्मी एवं गोताखोरों द्वारा बहुत खोजबीन करने के बाद भी लाश का पता नहीं चल पाया । मंगलवार सुबह 7:00 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के गौराघाट के पास कुआनो नदी में ग्रामीणों द्वारा तैरती हुई लाश को देखकर नविको की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और लालगंज थाने पर इसकी सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव की पहचान नूर मोहम्मद के होने की पुष्टि की गई । मृतक नूर मोहम्मद के पांच बच्चे है दो लड़के और तीन बेटियां है जिसमें बड़ी लड़की की शादी हो गई है बाकी चार बच्चों की शादी करने से ही पहले नूर मोहम्मद की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पी एम के लिए भेजा दिया गया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow