बंजर की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण--

Jun 14, 2023 - 15:51
 0  25
बंजर की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण--

सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 बनकटी विकासखंड के संडा गांव में मंगलवार को बंजर की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम सभा के आराजी संख्या 123 रकबा 0.308 हेक्टेयर बंजर की भूमि पर गांव के कुछ लोग बाउंड्री वाल और टीन सेट बनाकर कब्जा किए थे। जिला अधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया गया था। लेखपाल ने बताया कि। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया था। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पांडे के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ,राजस्व और पुलिस टीम गांव में पहुंची भूमि का सीमांकन कराया। जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। राजस्व निरीक्षण अजय बक्शी ,लेखपाल उमाशंकर ,मनोज श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow