एडीएम ने किया कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण,बदहाल व्यवस्था से नाराज दिखे अफसर---

Jun 14, 2023 - 23:06
Jun 15, 2023 - 00:06
 0  56
एडीएम ने किया कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण,बदहाल व्यवस्था से नाराज दिखे अफसर---
एडीएम ने किया कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण,बदहाल व्यवस्था से नाराज दिखे अफसर---

आलोक बरनवाल-रूधौली बस्ती INewsUP

 नगर पंचायत रुधौली के इंदिरा नगर वार्ड में स्थित कान्हा गौशाला पर काफी शिकायतों के बाद अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वहां पर मात्र 2 कर्मचारी मिलने से काफी नाराज दिखे।कान्हा गौशाला के अंदर बदहाल व्यवस्था को देखकर संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाते हुए सुपरवाइजर, डॉक्टर समेत अन्य को बुलाने का आदेश दिया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने से नहीं आए। रूधौली तहसील के हल्का लेखपाल अजय कुमार वर्मा द्वारा सुपरवाइजर सुनील कुमार चौधरी को लाने के बाद काफी पूछताछ किए। जिसमें सवालों का जवाब देते हुए काफी घिरते नजर आए। सुपरवाइजर से उपस्थिति रजिस्टर,डॉक्टर की उपस्थिति रजिस्टर,दवा करने सहित भूसा चारा आदि की जानकारी ली जो मौके पर नही मिला।सुनील चौधरी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा 1 से 2 दिन में चारा और चोकर लाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक नहीं आया। निरीक्षण के दौरान पूछताछ में पता चला कि कुल रजिस्टर में 124 गायों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। लेकिन गिनती में मात्र 81 गाये पाई गई। अपर जिलाधिकारी के चले जाने के बाद दुबारा गिनती में कुल 96 गोवंश पाए गए। सभासद पंकज सिंह ने अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र से बताया कि आज दिन बुधवार को भानपुर नगर पंचायत की गाड़ी से 16 गए लाई गई है। औचक निरीक्षण से असंतुष्ट अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अतुल आनंद को बृहद तरीके से जांच करने और सुबह शाम एक लेखपाल की देखरेख में गोवंश को चारा दिलाने हेतु तैनाती करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान कई गोवंश की स्थिति बद से बदतर हो जाने के कारण समयबद्ध तरीके से भूसा,चारा, चोकर आदि खिलाने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश की मृत्यु हो जाने के कारण संबंधित लोगों को काफी फटकार लगाई। सभासद पंकज सिंह ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह द्वारा वार्ता करने पर उनके साथ काफी अभद्रता किया गया। उन्होंने कहा कि कान्हा गौशाला पर किसके परमिशन पर आप निरीक्षण करने पहुंचे हैं? और आप वहां से तुरंत निकाल जाओ वरना कर्मचारियों द्वारा आपके ऊपर कार्रवाई कराई जाएगी। इस पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र द्वारा अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह पर फोन लगाया गया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।और उनके ऊपर भी कार्यवाही करने की बात कही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी अतुल आनंद,लेखपाल अजय वर्मा, लेखपाल प्रमोद चौधरी, सभासद पंकज सिंह,सभासद मोहम्मद इस्माइल,गोपाल सिंह,सफाईकर्मी प्रशांत चौधरी, सफाईकर्मी अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow