सात सूत्रीय मांगों को लेकर एडी बेसिक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल--

Sep 27, 2023 - 00:11
 0  19
सात सूत्रीय मांगों को लेकर एडी बेसिक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल--

ब्यूरो रिपोर्ट- INewsUP

बस्ती :- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली,राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस इलाज की सुविधा तथा बीएलओ व अन्य गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा शिक्षक समस्याओं के निराकरण की मांग की है । विष्णुदत्त शुक्ल ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती एवं पदोन्नति करने तथा उपार्जित अवकाश अपडेट करने व शिक्षकों को बी0एल0ओ0 समेत अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों जैसे ऑनलाइन व डाटा फीडिंग आदि कार्यों से मुक्त करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर उप शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया गया तथा शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया गया । जिसपर एडी बेसिक ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से लालजी पाठक, सुनील कुमार, रामचरित्र, रामभरत,सुभाष चंद्र सहित जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow