भतीजे की हत्या करने वाले चाचा चाची गिरफ्तार---

Sep 26, 2023 - 23:39
 0  121
भतीजे की हत्या करने वाले चाचा चाची  गिरफ्तार---

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली-बस्ती :- सोनहा पुलिस, स्वाट टीम,एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में कमरे में सो रहे अपने सगे भतीजे की हत्या करने वाले अभियुक्तों उमाशंकर चौरसिया उर्फ बबलू व उनकी पत्नी को सल्टौवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक सोनहा थानाक्षेत्र के कंथुई गांव निवासी रामशंकर चौरसिया पुत्र राम लक्ष्मन 23-24 सितंबर की रात्रि मकान में सो रहे अपने भतीजे दीपक चौरसिया को कुछ लोगों द्वारा उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर गंम्भीर चोट पहुँचाया गया जिससे उसके कमरे में ही बिस्तर पर उसकी मृत्यु हो गयी है। मृतक के पिता ने बताया कि मेरे परिवार से उमाशंकर उर्फ बबलू की पुरानी रंजिश है जिसके चलते बबलू व उनकी पत्नी लालमती तथा वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के देईपार निवासी राम कृपाल उर्फ दारा चौधरी तथा सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी निवासी हजरत अली द्वारा मारा गया है । एक ही घर में बटवारा कर अलग रहते है मृतक हमेशा दरवाजा खोलकर सोता था दरवाजे पर एक बुढी दादी (उम्र 75 वर्ष) सोती थी जिन्हे कम सुनाई व दिखाई नही देता था तथा बाहर सीसीटीवी लगा था जिससे बचते हुए रात्रि 2.00 बजे बरामदे से होकर मृतक के कमरे में घुस गये तथा घर में पहले से रखे पुरानी बुलट की स्टील रॉड से मृतक के सर पर प्रहार कर दिया जिससे मृतक के सिर से खून का फव्वारा छुटने लगा तत्पश्चात वहा से भाग गये और रॉड को हमने अपने घर के अंदर के कमरे में लोहे के बड़े बक्से के पीछे छुपा कर रख दिया है। पूछताछ में अभियुक्ता लालमती द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व आपसी रंजीस के कारण आपसी विवाद के दौरान मृतक व उसकी माता किरन देवी द्वारा मेरे उपर चारित्रिक आरोप लगाया था जिससे मै आहत थी और उसी दिन निश्चय कर ली थी की मै उसे जिन्दा नही छोड़ुगी और यह बात अपने पति को बतायी जिससे मेरे पति ने भी सहमति जतायी दिनांक 24 नवम्बर 2023 को मौका पाकर रात्रि 2बजे बरामदे से होकर मृतक के कमरे में घुस गये तथा घर में पहले से रखे पुरानी बुलट की स्टील रॉड से मृतक के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश सिंह, महिला निरीक्षक काईम ब्रांच अनीता यादव,प्रभारी स्वाट उमाशंकर त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत सहित आरक्षी सुभेन्द्र तिवारी, आरक्षी रमेश चौहान, आरक्षी अभिलास सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार स्वाट टीम जनपद बस्ती। हे0 का0 अनन्त यादव, का0 अभिषेक सिंह, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 साजिद जमाल एसओजी,हे0कां0 सत्येन्द्र सिंह सर्विलांस सेल,हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, मय हेड कांस्टेबल पवन चौरसिया, कांस्टेबल करमजीत यादव, महिला कांस्टेबल संजू सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow