गोरखपुर में सस्ते में फ्लैट लेने का सुनहरा मौका, आवेदन 31 अगस्त तक----

Aug 18, 2023 - 12:37
Aug 18, 2023 - 23:25
 0  117
गोरखपुर में सस्ते में फ्लैट लेने का सुनहरा मौका, आवेदन 31 अगस्त तक----

अजमेर अली गोरखपुर -INewsUP

 गोरखपुर : गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित खोराबार टाउनशिप योजना के अन्तर्गत एलआईजी श्रेणी के 297 फ्लैट, मिनी एमआईजी श्रेणी के 137 फ्लैट, एमआईजी श्रेणी के 317 रिक्त फ्लैटों तथा राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के अन्तर्गत न्यू रोहिणी एमआईजी श्रेणी के 1592 रिक्त फ्लैटों का ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन हेतु दिनांक 03/8/2023 से दिनांक 17/8/2023 तक आनलाईन पंजीकरण खोला गया था। जन सामान्य की मांग एवं अपरिहार्य कारणों से उक्त आन लाइन पंजीकरण अवधि को दिनांक 31/08/2023 तक बढ़ाया जाता है। सम्पत्तियों का विवरण, नियम शर्ते व अन्य विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdagkp.in पर उपलब्ध है, जिस पर इच्छुक व्यक्ति आनलाईन पंजीकरण कर सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow