सड़क किनारे बना नाला व सड़क बदहाल, चोटिल हो रहे राहगीर---
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों का जाल बिछाने को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमों व जनसभाओं में सड़क निर्माण का जाल बिछाने का उद्बोधन कर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं । वहीं बस्ती जनपद के नगर पंचायत रुधौली- डुमरियागंज मार्ग की स्थिति बदहाल हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे व नाले हो गए है। लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित नगर पंचायत रुधौली से डुमरियागंज बाजार को जाने वाले रास्ते काफी छतिग्रस्त हो जाने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। साइकिल से जा रही एक छात्रा चोटिल हो जाने के कारण स्थानीय लोगों ने प्राइवेट साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली पहुंचाकर उसका इलाज करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाली और सड़क को लेकर उपजिलाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन 3 से 4 माह बीत जाने के बाद ही कोई सुनवाई नहीं हुआ। बस्ती जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने भी आज उपजिलाधिकारी गिरीश चंद्र झा को शिकायती पत्र देकर नाली का मरम्मत और सड़क का सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि आप मौके पर नाली की बदहाल स्थिति को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि नेशनल हाईवे की जिम्मेदार किसी के जीने मरने से कोई मतलब नहीं रखते। स्थानीय निवासी राजकुमार सोनी हियुवा के पूर्व जिला मंत्री महेंद्र त्रिपाठी आदि ने बताया कि काफी दुखद है कि जहां सरकार सड़कों का जाल बिछाने में अपनी भूमिका दिख रही है वहीं जर्जर सड़कों पर ध्यान न देकर लोगों को गुमराह कर रही है। स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग के टोल फ्री नंबर 1033 पर नाले व सड़क की शिकायत करना चाहा तो उचित रिस्पांस नहीं मिल पाया।
What's Your Reaction?

