युवक के पेट पर चाकू से वार, हमलावर फरार---

Aug 16, 2023 - 23:57
Aug 17, 2023 - 00:06
 0  213
युवक के पेट पर चाकू से वार, हमलावर फरार---

सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP

लालगंज थानाक्षेत्र के गौरा उपाध्याय में बुधवार की रात अज्ञात हमलावर ने 30 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई । हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । थानाक्षेत्र के बेहिल निवासी चन्द्रिका विश्वकर्मा का 30 वर्षीय पुत्र अजय विश्वकर्मा बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नहर की तरफ था कि अज्ञात हमलावर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है होश में आने पर घटना में शामिल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow