नौकरी दिलाने के नाम पर 38 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार---

Jun 27, 2023 - 00:04
 0  12
नौकरी दिलाने के नाम पर 38 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार---

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP

शाहपुर पुलिस ने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक महेश कुमार चौबे की टीम द्वारा ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता के ख़िलाफ़ थाना स्थानीय पर साल 2021 में 419,420,467,468,471,406 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त इसी जनपद के ककरही थाना गोला जनपद गोरखपुर हाल पता झुंगिया बाजार मिर्जापुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर का रहने वाला है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 17.01.2021 को वादी के तहरीर सूचना के आधार पर कि अभियुक्त ने एसबीआई बैंक में पी0ओ0 एवं हेड चपरासी के पद के लिए कुटरचित अवैध नियुक्ति पत्र देकर कुल रुपया 3800000/ की ठगी करने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 022/2021 धारा 419,420,467,468,471,406 भादवि बनाम धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता S/O ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्रामं पोस्ट ककरही, थाना गोला जनपद गोरखपुर हाल पता मोहनापुर ओबा टोला जंगल हकीम न.1 पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow