बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक मारी गोली,दो लाख की लूट---

Aug 14, 2023 - 23:40
 0  61
बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक मारी गोली,दो लाख की लूट---

अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP

गगहा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को बाइक सवार बदमाशों गोली मारकर उससे करीब दो लाख रुपये लूट लिया । गनीमत रही गोली उसके हाथ में लगी जिससे उसकी जान बच गई । गगहा थानाक्षेत्र के मुसैला निवासी अच्छे चौहान अपने ननिहाल में रहकर भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी चलाता है । रोज की तरह सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे घी पोखर गांव होते हुए कनइल जा रहा था कि पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग झोंक दिया । गोली उसके बाएं हाथ में लगी और वह गिर पड़ा । मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसके बैग में रखा करीब दो लाख रुपया छीन ले गए । सूचना पर गगहा पुलिस व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow