तालाब में मिला अधेड़ का शव--

Sep 21, 2023 - 17:24
 0  30
तालाब में मिला अधेड़ का शव--

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

पौली संत कबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी युवक का शव उसके गांव में स्थित तालाब में बुधवार को मिला। कुछ ग्रामीणों ने देखा व शोर मचाने पर कई लोग पहुंचे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह तीन दिन से गायब था। धनघटा थाना के धौरहरा गांव निवासी 40 वर्ष तेजप्रताप सिंह, पुत्र गिरजा शंकर रविवार को शाम के समय बिना किसी को बताए घर से कहीं निकल गए। परिवार के सदस्य आसपास के गांव रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर उनकी खोजबीन की। बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे ग्रामीणों ने उनका शव गांव स्थित तालाब में देखा उनके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया स्वजन तथा अन्य लोगों से पूछताछ की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर में कोहराम मच गया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow