सर्पदंश से एक दुधारु गाय की मौत---
सूरज मिश्रा-INewsUP
मुंडेरवा बस्ती: बनकटी विकासखंड बनकटी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम बघाड़ी में सोमवार को 4 बजे सर्पदंश से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गाय रोज की भांति खेत में घास चल रही थी। अचानक भागता हुआ सांप आया और गाय को काट लिया सांप को भागते हुए गौशाला पर उपस्थित शंकरपुर गांव निवासी रामवेलास ने देखा। जिसकी जानकारी पशुपालक को दिया तत्काल पशुपालक राजेश शुक्ला ने राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील शुक्ला फार्मासिस्ट गणेश कुशवाहा सरकारी गाड़ी से तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन पहुंचने से पूर्व ही गाय की मौत हो गई। पशुपालक ने बताया कि गाय की कीमत ₹60हजार रुपए थी। सुबह के समय एक टाइम 9 से 10 लीटर दूध दे रही थी। इस बावत लेखपाल पंकज कुमार पशुपालक ने बार-बार फोन करते हुए जानकारी देने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एक भी बार फोन रिसीव नहीं किया। जिस पर डॉक्टर प्रशांत कुमार के द्वारा पोस्टमार्टम करवाते लेकिन गाय काफी बड़ी होने के नाते की वजह से ग्रामीणों के सहयोग से लेकर गौशाला के बगल में दफन कर दिया।
What's Your Reaction?

