मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर घर लिया मिट्टी---

Sep 17, 2023 - 02:15
Sep 17, 2023 - 14:40
 0  46
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर घर लिया मिट्टी---

सुग्रीम कुमार- INewsUP

पौली संतकबीरनगर: पौली ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश मेरी माटी मेरा देश अभियान में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को संबोधित भी किया। श्री यदुवंश ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर ही केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। विकसित राष्ट्र की श्रेणी में देश को शामिल करने के लिए ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां सरकार भारी बदलाव ला रही है। वही संसाधन जैसे सड़क, पानी, में बिजली, की व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में भी तेजी से सरकार कार्य कर रही है। अभियान के तहत गांव में घर-घर में अमृत कलश में मिट्टी एकत्र करके उसे देश की राजधानी तक पहुंचाने का कार्य किया। जहां एकत्र की गई मिट्टी में 57 हजार वृक्षों को भी लगाया शहीदों की याद में अमृत वाटिका भी बनाया गया। इससे पूर्व प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि और भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे, के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने एमएलसी सुभाष यदुवंश, को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, कपिल देव कनौजिया, और अशोक कुमार उर्फ साबू यादव, उमेश सिंह, लाल साहब सिंह, रामवृक्ष कनौजिया, देवेंद्र यादव प्रधान, कौशल यादव प्रधान, अनुभव शुक्ला सभासद, अखिलेश पाठक, जयप्रकाश तिवारी, दिनेश उर्फ साधु, राजू प्रसाद राणा, कृष्ण मुरारी, सीमा चौहान, पिंटू चौधरी, राजेश चतुर्वेदी, भुवनेश मणि तिवारी, महेंद्र सिंह, श्रीकांत, अटल पांडे, जेपी यादव, अरविंद यादव, व कल्पनाथ यादव, समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण अभियान में शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow