बीडीओ ने झिंगुरापार तो एडीओ पंचायत ने मड़हाराजा में लगाई चौपाल--
ग्रामीणों की समस्या सुनकर निदान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट-संतकबीर नगर INewsUP
जिले के नाथनगर विकास खण्ड के बीडीओ अमरेश सिंह चौहान व एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने शुक्रवार को ब्लॉक के झिंगुरापार और मड़हाराजा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। दोनो अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से त्वरित दूर करने का निर्देश दिया। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक के ग्राम झिंगुरापार स्थित पंचायत भवन पर पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान फिरोज खान उर्फ चुन्नू की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए। ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या उठाते हुए खाते में धन नही आने की शिकायत किया। जिस पर बीडीओ ने कहा कि गांव में किसान सम्मान निधि से संबंधित कैंप लगाया जाएगा। कैंप में संबंधित लोग पहुंच कर अपने मूल प्रपत्रों की जांच करा कर अपने खातों की ई केवाईसी करा लें। दिव्यांग पेंशन नही मिलने की शिकायत पर बीडीओ ने शिकायत कर्ता से दिव्यांग प्रमाण पत्र की छायाप्रति जमा करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम ग्रामीणों ने सूची में नाम नही होने की शिकायत किया जिस पर बीडीओ ने जल्द ही नई प्रस्तावित सूची में नाम अंकित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत सचिव विश्राम यादव, पंचायत सहायक निशा यादव, राम वृक्ष यादव, विपिन यादव, अर्जुन यादव, फैसल खान, अफजल खान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने मड़हाराजा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्राम प्रधान अब्दुल समद की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता मिशन, किसान सम्मान निधि में ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। एडीओ पंचायत ने कहा कि आज यहां किसान सम्मान निधि का कैंप लगा हुआ है। जिन ग्रामीणों को इस योजना का लाभ मिलने में तकनीकी समस्या आ रही है वे कैंप में मौजूद जिम्मेदारों से अपनी समस्या दूर करा सकते हैं। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अब्दुर्रब खान, सचिव शिव प्रकाश सिंह, संदीप शुक्ला, दिलीप गौड़, अकरम खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

