अनुदेशकों के नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी

Jun 11, 2023 - 19:45
 0  31
अनुदेशकों के नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी

ब्यूरो रिपोर्ट- लखनऊ INewsUP

लखनऊ। बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के जिले के अंदर विद्यालय नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है । आवेदन प्रक्रिया 18 जून तक पूरी की जाएगी । अनुदेशकों के लिए 6 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ना चालू होने से ओटीपी मिलने में दिक्कत आ रही थी । इसके लिए आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी । इसे देखते हुए संशोधित समय सारणी जारी की गई है जिन विद्यालयों का मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है वह अपनी लॉगिन आईडी से इसे रिसेट कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं । राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद के अनुसार पहले चरण में 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के अनुदेशकों की सूची 6 से 16 जून तक प्रदर्शित की जाएगी । इसी दौरान जिला, विषय व स्कूलवार रिक्तियों का विवरण भी ऑनलाइन किया जाएगा । अनुदेशक 13 जून तक अधिकतम 5 विद्यालयों का विकल्प भरेंगे । 16 जून तक आवेदन पत्रों को बीएसए को भेजेंगे और वह सत्यापित कर पोर्टल पर सबमिट करेंगे । उन्होंने बताया कि 18 जून तक आवेदन पत्रों का भारत के आधार पर नए विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण की जिलेवार सूची प्रकाशित कर दी जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow