अनियंत्रित ट्रेलर ने यात्रियों को छोड़ने आये दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Jun 11, 2023 - 19:54
 0  35
अनियंत्रित ट्रेलर ने यात्रियों को छोड़ने आये दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

ब्यूरो रिपोर्ट-लखनऊ INewsUP

लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर के पास स्थित हज हाउस के बाहर खड़ी गाड़ियों को एक बेकाबू ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई तथा इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । घटना रविवार की है । मृतक युवक हज यात्रियों को लखनऊ पहुंचने आये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया जबकि वाहन चालक फरार हो गया । मृतकों की पहचान आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर निवासी 28 वर्षीय आसिफ व 45 वर्षीय अमीन मोहम्मद के रूप में हुई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow