सड़क हादसे में युवक घायल--

May 26, 2023 - 00:21
 0  49
सड़क हादसे में युवक घायल--

सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP लालगंज थाना क्षेत्र के सोहिला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे महादेवा लालगंज मार्ग पर जिवधरा निवासी विनोद अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बारात जा रहे थे । महादेवा- मुंडेरवा मार्ग के सोहिला गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने स्कूटी को ठोकर मार दिया । जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं । स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow