रौता लूट कांड के दोनों लुटेरे पकड़े गए---

Sep 15, 2023 - 17:14
 0  134
रौता लूट कांड के दोनों लुटेरे पकड़े गए---

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

 जिले में कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहे के समीप 11 सितम्बर को चित्रगुप्त मंदिर के संरक्षक सुरेंद्र मोहन वर्मा की पत्नी नूतन वर्मा को अकेले पाकर दो लुटेरों रामदेव यादव उर्फ प्रिंस निवासी ग्राम महरीपुर थाना नगर व राजेश निवासी ग्राम करमा थाना पुरानी बस्ती ने लोहे की सरिया से हमला करके 60 हजार रुपया तथा गहने लूट ले गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा था दोनो लुटेरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है उनके कब्जे से नगदी तथा घटना में शामिल लोहे का सरिया बरामद कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow