मकान का सामान पूरा कर रही सरकार--

Oct 11, 2023 - 14:50
Oct 11, 2023 - 15:12
 0  30
मकान का सामान पूरा कर रही सरकार--

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

 पौली संतकबीर नगर: धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों पक्के मकान के सपने को साकार कर रही है। सरकार की अच्छी नीतियों के कारण खुशहाली आई है गरीबों, मजदूरो, बेरोजगारों, सभी के चेहरे पर मुस्कान आई है उन्होंने यह बातें मंगलवार, को नगर पंचायत हैसर बाजार, धनघटा के वार्ड नंबर 17 निवासी पार्वती पत्नी स्वर्गीय श्री त्रियोगी, के प्रधानमंत्री शहरी आवास की भूमि पूजन के दौरान कहीं अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी, ने कहा कि इस वार्ड में दस लाभार्थियों को शहरी आवास मिला है। नगर पंचायत में कुल 243 शहरी आवास स्वीकृत हुए हैं। मौके पर शुभम पांडे, पुनीत सिंह, शुभम सिंह राणा, सभासद अखिलेश पाठक, शिवकुमार सिंह, राजन पांडे, जयप्रकाश,महेंद्र चौहान, अयोध्या प्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow