पुलिया के साइफन में मिला गायब युवक का लाश
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
बेलहर संतकबीरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी राम प्रकाश पुत्र मिठाई लाल का शव बेलहर हरदी मार्ग पर पुलिया के साइफन में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का युवक राम प्रकाश गांव के ही सोनू मिश्रा के साथ 9-10 अक्टूबर के रात्रि में नंदौर किसी अस्पताल के लिए निकले लेकिन राम प्रकाश वापस घर नहीं आया। परिजनों ने गुमसुदगी का मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया था। परिजनों ने बुधवार को जिले के कप्तान से मिलकर नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग किया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने एसओजी प्रभार श्री प्रकाश यादव, सहित कई टीम को लगाया टीम ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की और पुलिया के पास पड़े चप्पल एवं कपड़े से जांच करना शुरू किया जेसीबी के सहयोग से घंटो चली खुदाई के बाद लाश बरामद हुई। मौके पर क्षेत्राधिकार अमरेश सिंह भदौरिया, एसओ बखिरा, एसओ दुधारा, एसओ बेलहर, संध्यारानी तिवारी, एसओ प्रभारी श्री प्रकाश यादव, सहित भारी पुलिस बल तैनात मौके पर मौजूद रही।
What's Your Reaction?

