बाइक की ठोकर से साइकिल सवार छात्र घायल--
सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव के निकट शनिवार को साइकिल सवार छात्र प्रियांशु बाइक की ठोकर से चोटिल हो गया । महादेवा से मुंडेरवा मार्ग पर खडौहा गांव के निकट 14 वर्षीय प्रियांशु पुत्र हौसिला त्रिपाठी साइकिल से बेहिल मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहा था । कुरियार गाँव की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से प्रियांशु की साइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे साइकिल सवार छात्र गिरकर चोटिल हो गया । सूचना पर परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए ।
What's Your Reaction?

