सड़क हादसे में माँ बेटे घायल,पिता की मौत---

Jul 14, 2023 - 19:41
 0  139
सड़क हादसे में माँ बेटे घायल,पिता की मौत---

ज्ञान द्विवेदी-कलवारी बस्ती INewsUP

दुबौलिया थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित लालहवा चौराहे पर शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित बाइक घुस गई । जिससे बाइक चालक समेत बाइक पर सवार चालक की पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने चालक रमेश को मृत घोषित कर दिया जबकि माँ बेटे की हालत गम्भीर बनी हुई है । जानकारी के मुताबिक इसी थानाक्षेत्र के नयकापार निवासी 42 वर्षीय रमेश अम्बेडकर नगर जिले में स्थित अपनी ससुराल से पत्नी व बेटे को साथ लेकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे ललहवा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow