गरीबों,दलितों व शोषितों की आवाज थे बाबा साहब---

Dec 6, 2023 - 23:50
 0  39
गरीबों,दलितों व शोषितों की आवाज थे बाबा साहब---

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अमिलिया गाँव में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया l भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने, गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्ग के लिए न्योछावर कर दिया था। उनकी पुण्यतिथि को महापरीनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर ग्राम अमिलिया में अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow