एक सप्ताह पहले बनी सड़क से अलग होने लगी गिट्टियां--
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रूधौली विकास क्षेत्र के विशुनपुर से कोड़रा वाया अमिलिया मार्ग 6 किलो मीटर लम्बी सड़क पिछले 1 सप्ताह पूर्व बने रोड की गिट्टी घटिया निर्माण के कारण सड़क से अलग हो गई l गांव की सड़कों के निर्माण के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है पर निर्माण विभाग से लेकर ठेकेदार तक सड़कों के निर्माण में तय मानकों व गुणवत्ता का ख्याल नहीं रख रहे है । निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर निर्माण कर दिया जाता है जिससे कुछ ही समय में गिट्टी सड़क से अलग हो जाती है l निगरानी करने वाले पता नहीं कहां सोए रहते हैं। ठीकेदार अधिक मुनाफा कमाने व कमीशन के चक्कर में सरकार की छबि खराब करने के साथ साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख रहे हैं।
What's Your Reaction?

