जेसीबी से गिराया था गरीब का घर, अब प्रशासन ने ढहाया अवैध निर्माण---
संदीप चौरसिया-कुदरहा बस्ती INewsUP
लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा में बाबा के बुलडोजर की जगह ग्राम प्रधान का बुलडोजर चर्चाओं में है । कुदरहा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि 35 साल पहले ग्राम प्रधानपति के पिता से जमीन बैनामा कराई थी। खतौनी में नाम न दर्ज होने के कारण यह जमीन प्रधानपति के नाम पर चढ़ गई। दावा पेश करते हुए प्रधान पति ने 4 जुलाई को गरीब परिवार का पक्का मकान ढहा दिया जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आने पर मजबूर हो गया। दरअसल ग्राम प्रधान पति ने एक गरीब महिला का घर बुलडोजर से गिरा दिया था। फिर क्या था जिला प्रशासन ने घर गिराने वाले प्रधान के घर बुलडोजर भेज दिया। पलक झपकते ही बुलडोजर ने ग्राम प्रधान के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया।इसके बाद गरीब परिवार के सिर से आशियाना छिन गया। मिली जानकारी के मुताबिक निर्मला देवी ने 30-35 साल पहले ग्राम प्रधान पति के पिता से जमीन बैनामा कराई थी और उस पर पक्का मकान निर्माण कराया था। पीड़ित महिला ने जमीन का खारिज दाखिल नहीं कराया था और खतौनी में नाम नहीं दर्ज हुआ। इसकी वजह से जमीन ग्राम प्रधानपति के नाम चढ़ गई। इस पर प्रधानपति ने जमीन पर अपना दावा पेश किया। लेकिन बिना किसी आदेश के प्रधान पति ने बुलडोजर से खुद ही गरीब महिला का मकान जमींदोज कर दिया। जब पीड़ित महिला डीएम के पास इंसाफ मांगने पहुंची तो डीएम ने एसडीएम सदर को मामले को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान ने खुद ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर दुकान का निर्माण करा लिया था।एसडीएम विनोद पांडे ने बताया कि जेसीबी से घर गिराने वाले दबंग प्रधानपति ने खुद ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर दुकान का निर्माण कराया गया था। उसको बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। महिला का घर गिराए जाने के मामले पर लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
What's Your Reaction?

