सीएचसी रुधौली में हुआ स्वास्थ्य मेला व प्रदर्शनी का आयोजन---
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चौधरी ने स्वास्थ्य मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि की समस्या से छुटकारा पाना अति आवश्यक है बढ़ती जनसंख्या वृद्धि के संबंध में उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित हैं असीमित आबादी से आमजन को जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने उपस्थित संभागीय को चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण करना वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने अपील कर कहा कि हम सभी जागरूक होकर आमजन को जनसंख्या विस्फोट से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत करा कर जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर चुनौती है इसके लिए सभी को लगातार सार्थक प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेला व प्रदर्षनी का अवलोकन किया गया ।आयोजित स्वास्थ्य मेला व प्रदर्षनी में चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओ से संबंधित फ्लेक्स,बैनरो का प्रभावी प्रदर्शन कर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।स्वास्थ्य मेले व प्रदर्शनी में उपस्थित विभागीय कर्मचारियो द्वारा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनो निरोध एवं ओरल पिल्स का निशुल्क वितरण भी किया गया। और आशाओं से महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी,अंतरा इंजेक्शन छाया की गोलियां, 2 बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतर होने सहित अन्य जानकारियां भी दी गई। जिसका प्रचार प्रसार गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा। जिसमें डॉक्टर हरितोष गुप्ता,डॉ अमित कनौजिया, बीपीएम, बीसीपीएम,एमसीएस,बीओसी सुनैना,गीता देवी,ज्ञानमती संगिनी,उर्मिला,शांति,कमलावती, कुसुम सिंह सहित आदि आशाओ की मौजूदगी में कार्यक्रम को सफल मनाया गया।
What's Your Reaction?

