थाना समाधान दिवस में नवागत एसडीएम ने सुनी फरियाद--
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
जुलाई माह के दूसरे शनिवार को रुधौली के नवागत उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार झा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह व खंड विकास अधिकारी धनेश यादव की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त बीट पुलिस अधिकारी व राजस्व कर्मियों को आपस में समन्वय बनाए रखने एवं मामलों को ज्यादा से ज्यादा निस्तारण कराने के निर्देश दिया गया । रुधौली थाना परिसर में समाधान दिवस की मौके पर कुल 6 मामले आए जिसमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया बचे हुए मामलों को निस्तारण कराने हेतु टीम भेजी गई है। नवागत उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार झा ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक व बिना भेदभाव की करें। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ब्रह्मानंद पाठक, विजय यादव, लेखपाल संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अजय वर्मा,अंकित चौधरी, पंकज सिंह, मनोज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

