सरयू नदी का घट रहा जलस्तर बढ़ रही कटान---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा संत कबीर नगर: लगातार तीन दिन से सरयू नदी के जलस्तर घटने से बाढ़ के साथ ही धान की फसल के डूब कर बर्बाद होने का खतरा कम हुआ। इन सब के बीच नदी कई गांव के पास कटान कर रही है। इसके कारण कई किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है। यही स्थिति आगे भी रही तो उनके घर नदी में समा सकते हैं। लोग घर से बेघर हो सकते हैं। इसकी वजह से इन गांवों के लोग भयभीत हैं। तहसील प्रशासन द्वारा कटान को रोकने के लिए ठोस पहल न किए जाने से यह लोग नाराज हैं। सरयू नदी गायघाट, दक्षिणी दौलतपुर, जगदीशपुर, सहित अन्य गांव के पास कटान कर रही है। माझा क्षेत्र के हरीराम, चंद्रजीत, राकेश, चंदन, रामअवध, किशन,सुजीत, सहित अन्य लोगों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से नदी कटान कर रही है। कटान से जूझ रहे माझा क्षेत्र की खेती योग्य भूमि अब सुरक्षित नहीं रह पा रही है। नदी की कटान से प्रतिवर्ष खेती का रकबा घटता जा रहा है कई लोगों की उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है वहीं कुछ पर खतरा बना हुआ है यही स्थिति आगे भी जारी रही तो कई लोग के घर नदी में समा सकते हैं। इसके कारण लोग घर से बेघर हो सकते हैं। तहसील प्रशासन कटान को रोकने के लिए ठोस पहल नहीं कर रहा है। पिछले वर्ष जो लोग कटान के कारण बेघर हुए थे। उन्हें अब तक तहसील प्रशासन मकान उपलब्ध नहीं करा पाया है। इस संबंध में पूछने पर एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि नदी की कटान से जो क्षति हो रही है, उसके बारे में हल्का लेखपाल से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?

