पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी ने नहर में कूदकर दी जान, शव बरामद---
आलोक बरनवाल-रुधौली
बस्ती रूधौली बस्ती: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अठदेउरा के राजस्व पुरवा सिसवा बाजार की निवासी रीता पत्नी महेंद्र गौतम देर शाम सरयू नहर खण्ड 4 कोहरा–हनुमानगंज स्थित नहर में कूद जाने से लापता हो गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पारिवारिक कलह की वजह से रात 9 बजे कैनाल के पास कूद गई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा रात से रीता की खोज की जा रही थी लेकिन कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। आज सुबह 8 बजे रुधौली पुलिस की मदद से घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर हनुमानगंज नहर के पास शव को बरामद किया गया। सब मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही पंचायत नामा कराकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
What's Your Reaction?

