गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कर्रवाही की मांग---

Aug 3, 2023 - 17:19
 0  13
गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कर्रवाही की  मांग---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा: नाथनगर विकास खंड के कुशहवा घोरहट क्षेत्र में बगैर मान्यता के विद्यालय चलने की शिकायत की गई है। बुधवार को पांच प्रबंधकों व प्रधानाचार्य ने उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में प्रबंधकों ने कहा है कि नाथनगर क्षेत्र में धड़ल्ले से बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र कुशहवा में कक्षा 1 से इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय संचालित हो रहे हैं बीईयो नाथनगर अरुण कुमार सिंह, का कहना है कि बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर कार्रवाही होती रहती है। प्रबंधकों पर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होने की शिकायत मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow