आधा दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों के शीशे टूटे---
पुरानी रंजिश में चाचा भतीजे में हुआ मारपीट रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP
लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को चाचा भतीजे में विवाद हो गया । भतीजे के बुलाने पर बस्ती समेत पड़ोसी जनपद से आई दबंगो से भरी हुई आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जैसे ही मथौली गाँव में घुसी कि ग्रामीणों की एकजुटता से दंबगों को खदेड़ दिया गया और उनकी लग्जरी गाड़ियों के शीशे ग्रामीणों ने तोड़ डाले तथा गाड़ियां छतिग्रस्त कर दी । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस टीम मौके से दो लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई । जानकारी के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली गाँव निवासी मंटू पाल व शनि पाल चाचा भतीजा हैं । दोनों के बीच सोमवार की दोपहर मामूली कहासुनी के बीच हाथापाई हो गई । जिसमें मंटू पाल के हाथ के अंगूठे में चोट आई । स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला तो शांत करा दिया लेकिन इस मामूली विवाद ने कुछ घण्टे बाद बड़ा रूप ले लिया । मंटू पाल ने बताया कि शनि पाल के बुलाने पर पड़ोसी जनपद सन्तकबीरनगर व बस्ती से आये आधा दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में सवार दबंगों ने हूटर बजाते हुए गाँव में प्रवेश कर दिया । चर्चा है कि यदि ग्रामीणों ने एकजुटता न दिखाई होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी । विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

