बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण, बैंक कर्मियों ने दी विदाई---

Sep 3, 2023 - 09:56
 0  47
बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण, बैंक कर्मियों ने दी विदाई---

धर्मेंद्र कुमार-देईसांड़ बस्ती INewsUP

बड़ौदा यूपी बैंक की देईसांड़ शाखा में करीब साढ़े तीन वर्षों से शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात रहे अंकित श्रीवास्तव का शनिवार को गैर जनपद स्थानांतरण हो गया । इन्होंने इस शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक साढ़े तीन साल तक बेहतरीन कार्यकाल पूरा किया , यहाँ की जिम्मेदारियों से विदा लेते हुए वे भावुक दिखे । नवागत शाखा प्रबंधक के रूप में अभी तक किसी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है । शाखा प्रबंधक ने मौजूद ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर कर्मचारी अपने कार्यकाल को बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों को हर सम्भव सन्तुष्ट करने का प्रयास करता है और बैंक को लाभ पहुंचाता है । उन्होंने ने यह भी कहा कि सेवाकाल के दौरान अगर कर्मचारी ने लोगों से अच्छे व्यवहार किए हैं तो निश्चित तौर पर उस कर्मचारी को लोगों की आत्मीयता खींचकर पुनः लाती और मिलाती रहेगी । वहीं बैंक में मौजूद बैंक ग्राहक सर्वेश उपाध्याय, संतोष शुक्ला,मोहम्मद हसन, महावीर चौधरी,सेबू खान,राम भवन,हरिओम,राम ललित,विजय व हरिश्चंद्र आदि ने नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow