ग्राम प्रधान ने की सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग---
सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP
महुली से बस्ती जाने वाली सड़क पर स्थित बोकनार गांव के दक्षिण भिटहा गाँव से निकलकर लालगंज को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है । इसकी शिकायत ग्राम पंचायत भिटहा के प्रधान अर्चना पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया है । अर्चना पाल ने बताया बोकरनार से भिटहा,बड़गो खास व बड़गो पुरवा से लालगंज जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण कर किया गया है जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटनाएं होती रहती है । संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान समेत चंद्रपाल, शेषनाथ, अमर सिंह ,तुलसीराम ,अरुण कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अनूप कुमार आदि ने मांगों का समर्थन किया ।
What's Your Reaction?

