विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत---

Sep 4, 2023 - 22:45
 0  20
विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा संत कबीर: नगर विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रणधीर कुमार ने कहा कि विद्युत आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। आरएसएस योजना के तहत पुराने तार को बदलने के लिए कार्य दाई संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड काम कर रही है। उन्होंने यह बातें रविवार को परड़िया गांव स्थित कार्यदायी संस्था के कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कही । कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र गंगवार ने अपने स्टाफ कर्मियों और ठेकेदारों को सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए कहा। काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स, हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow