बीआरसी पौली को नहीं मिला अपना भवन---

Sep 5, 2023 - 22:54
 0  14
बीआरसी पौली को नहीं मिला अपना भवन---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा संत कबीर नगर: जनपद के पौली ब्लॉक में शैक्षिक गतिविधियों को गति देने वाले ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी को अपना भवन नहीं मिल सका है। खास बात है कि यहां भवन तो लगभग 18 वर्ष पहले से ही बनकर तैयार है लेकिन इसे शिक्षा विभाग को हैंडोवर नहीं किया गया है। बिना प्रयोग के यह भवन झाड़ से पट गया है और बीआरसी का संचालन अस्थाई रूप से कंपोजिट विद्यालय शनिचरा में किया जा रहा है। ब्लॉक का सृजन होने के बाद वर्ष 2004-05 में पौली में बीआरसी भवन का निर्माण हुआ था। वर्ष 2010 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा शनिचरा में संचालित बीआरसी का निरीक्षण करने के बाद इसे नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। निर्देश के 13 वर्ष बाद भी अभी तक बीआरसी नए भवन में संचालित नहीं हो सका। वर्तमान में हाल यह है कि यह भवन बिना प्रयोग के ही जर्जर होने लगा है। बीआरसी कार्यालय स्थाई रुप से शनिचरा बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय के तीन कक्षाओं का संचालन एक ही कक्ष में किया जा रहा है। यहां बच्चों को बैठने में असुविधा भी हो रही है।हाल में बीआरसी संचालित नहीं होने से शिक्षकों को लंबी दूरी तय कर के प्रशिक्षण के लिए शनिचरा जाना पड़ता है 2010 में जिलाधिकारी ने बीआरसी को भवन में संचालित करने का निर्देश भी दिया था। खंड शिक्षा आधिकारी जनार्दन यादव, ने बताया उन्होंने पौली में बने बीआरसी भवन का निरीक्षण किया है। जिस संस्था ने भवन का निर्माण करवाया उसके द्वारा इसे हैंडओवर नहीं किए जाने मामला अटका पडा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow