जेष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण--

May 31, 2023 - 01:39
 0  16
जेष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण--

रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP

 ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को बनकटी नगरपंचायत के वार्डों में भंडारा व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया । नगरपंचायत के चन्द्रनगर वार्ड में जगन्नाथ अग्रहरि व सूरज अग्रहरि,धर्मेंद्र मोदनवाल, शिवम अग्रहरि,मनीष अग्रहरि, राजन,वजीर,अंशू व संतोष यादव समेत अन्य व्यापारियों द्वारा प्रसाद वितरण हुआ तो वहीं गांधीनगर वार्ड में अमलेश पाल व सोनू विश्वकर्मा तथा अजय सोनी,कुलदीप मद्धेशिया, छोटू मद्धेशिया की अगुवाई में प्रसाद वितरण किया गया । पटेल नगर वार्ड में अमरीश शुक्ला द्वारा सुंदर कांड का पाठ व हनुमान चालीसा आदि के साथ शुरू होकर हनुमान जी की पूजा अर्चना,भंडारा, जलपान व शरबत के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा । जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शरबत व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम ललित विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, अमरनाथ अग्रहरि,अमर अग्रहरि,विश्राम पाल,रविशंकर अग्रहरि,अंकित पाल,बबलू विश्वकर्मा, राधेश्याम गौतम,प्रेम मोदनवाल,रामजी आदि शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow