चलती कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग,मची अफरा तफरी--

Jun 26, 2023 - 09:47
 0  24
चलती कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग,मची अफरा तफरी--

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP

 गोरखनाथ थाना क्षेत्र के धर्मशाला पुल पर उस वक्त अफरातफरी का मच गई। जब अचानक एक चलती कार आग की लपटों के बीच धू-धू कर जलने लगी। पुल से गुजर रहे लोग यह देख भयभीत हो गए,अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गया।बतादे चले की चलती गाड़ी में आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने वाहन चालक को बताया कि आपकी गाड़ी में पीछे आग लग गई है संचालक तुरंत गाड़ी से उतरा तब तक गाड़ी आग की लपटों के बीच घिर गई। यह देख वाहन चालक सहित आसपास के लोग सकते में आ गए। लोगों का कहना था कि यदि जरा से भी देरी हुई होती है तो तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow