चोरी की गई स्कॉर्पियो बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार--
1.
राजन चौधरी-लालगंज बस्ती INewsUP
बनकटी ब्लाक मुख्यालय स्थित लालगंज थाना मोड़ से बीते 6 जनवरी की देर रात रमेश चौधरी के मकान के सामने से स्कॉर्पियो चोरी मामले में साढ़े पांच माह बाद स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी व लालगंज थानाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद पटेल की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया तथा शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है । लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया की थाना क्षेत्र के देवमी निवासी रमेश चौधरी के मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो 6 जनवरी की देर रात चोरी हो गई थी ,जिसका सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी । दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास तथा मुखबिर की सूचना पर रविवार दिन के करीब 11:30 बजे थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग के देईसांड़ बानपुर मोड़ से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक की पहचान बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत बनहरा गांव निवासी शिवम गौड़ तथा दूसरे युवक की पहचान गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना अंतर्गत बांकी खुर्द निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई । बलिया जिले के सिकंदरपुर थाने में गाड़ी बरामद होने की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही पूरी कर जल्द ही वाहन स्वामी को स्कॉर्पियो सुपुर्द करा दिया जाएगा । गिरफ्तार करने वाली वालों में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति, सुधीर शर्मा विजय कुमार यादव , किशन सिंह , रमेश चौहान , धीरज यादव शामिल रहे
What's Your Reaction?

