22 फरवरी से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 9 मार्च को होगा अंतिम पेपर

Dec 7, 2023 - 20:16
 0  69
22 फरवरी से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 9 मार्च को होगा अंतिम पेपर
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

प्रयागराज । यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है । हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चलेंगी, नकल की सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गये हैं । 2023- 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है । बता दें कि बीते सत्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। उपरोक्त जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow