अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, मौत--

May 30, 2023 - 20:22
 0  118
अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, मौत--

सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर देईसांड़ मार्ग पर नौना गांव के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । महुली थाना क्षेत्र के नाथ नगर निवासी रामकेश चौहान उर्फ दरबारी चौहान का 21 वर्षीय पुत्र शनि लालगंज थानाक्षेत्र के अमोढ़वा निवासी अपने बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था । मंगलवार को वापस लौटते समय बानपुर मार्ग पर स्थित नौना गांव की पुलिया के पास सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया । जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई । टक्कर इतना जोरदार था कि सीमेंट से बना हुआ विद्युत पोल छतिग्रस्त हो गया । ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क निर्माण के समय यदि पोल हटा लिया गया होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow