नगर पंचायत अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज---

Jul 28, 2023 - 11:43
 0  44
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज---

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

रुधौली पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद समेत चार के खिलाफ छिनैती व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके तीन अन्य साथियों ने मिलकर समाचार संकलन करने गये एक पत्रकार को मारपीटकर उससे मोबाइल व गले में पहनी हुई पीली धातु की एक चैन छीन लिया । पत्रकार अनूप बरनवाल की शिकायत पर रुधौली पुलिस ने धीरसेन निषाद,नपं कार्यालय लिपिक प्रेम प्रकाश,वाहन चालक राजकमल व आज्ञाराम के खिलाफ छिनैती समेत मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । अनूप ने बताया कि रुधौली नगर पंचायत की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ चला दिया , जिससे नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष व तीन अन्य लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी तथा मोबाइल व सोने की चैन छीन लिया । जानकारी के मुताबिक पत्रकार अनूप वार्ड की साफ सफाई की पड़ताल करने गए थे । सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों से बातचीत कर रहे थे कि उक्त चारो लोग उनपर हमलावर हो गए । वहीं रुधौली करबला कमेटी के लोगों का कहना है कि कर्बला के चारों तरफ अभी भी काफी झाड़ झंखाड़ उगा हुआ है इसकी जल्द से जल्द सफाई होनी चाहिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow