खनन माफियाओं के आतंक से भीषण हादसा---

May 22, 2023 - 04:07
 0  56
खनन माफियाओं के आतंक से भीषण हादसा---

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP   

गुलरिहा थाना सरहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगलपुर में भीषण हादसा हो गया । तेज रफ्तार डंपर ने 6 मवेशियों को रौंदा डाला जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत गई । जबकि अन्य कई मवेशियों की हालत नाज़ुक बनी हुई है । जिला प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि खनन विभाग व पुलिस महकमें के सह पर इतना बड़ा काम किया जा रहा ।15- 16 साल तक के नाबालिग लड़के तेज रफ्तार से चलाते हैं गाडियां मना करने पर खनन माफिया देते हैं जान से मारने की धमकी कहते हैं सरकार है । हमारी कोई कुछ नहीं कर पायेगा कहीं विधायक तो कहीं ब्लाक प्रमुख का हवाला दे करके खनन माफियाओं कर रहे हैं दादा गिरी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow