राशन वितरण में कटौती से उपभोक्ताओं में रोष--
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
विकासखंड रुधौली के ग्राम पंचायत देउरा में कोटेदार द्वारा गरीबों के राशन वितरण में भारी मात्रा में घटतौली के साथ कम राशन वितरण किया जा रहा है। वितरण के दौरान मीडियाकर्मी द्वारा मौजूद लोगों से पूछताछ किए जाने पर पता चला कि कोटेदार अर्जुन मौर्या विगत 20 से 30 वर्षों से कोटा वितरण का कार्य करते हैं और अपने मनमाफिक लोगों को राशन देते हैं। अंतोदय कार्ड धारक अब्दुल मजीद ने बताया कि राशन वितरण में कई बार 35 किलो राशन की जगह 32 किलो राशन दिया जाता है जबकि चीनी तीन माह तो छोड़िए साहब कभी कभार एक दो किलो मिल जाता है जबकि हम अखबार में अभी देखकर आ रहे हैं इस बार आया लेकिन नही मिला। वहीं अन्य उपभोक्ता सादिक अली का कहना है कि 8 यूनिट होने के बाद भी 35 किलो राशन मिलता है। गांव के लोगों से पता चला कि अंतोदय कार्ड बनवाने के नाम पर पंद्रह सौ से अठारह सौ रुपए लेने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना। जबकि सफेद कार्ड बनाने हेतु पांच सौ रुपए से एक हजार लिया गया है। मौके पर मीडिया टीम के पहुंचने के बाद कोटेदार अर्जुन मौर्या द्वारा वीडियो बनाए जाने पर काफी अभद्रता भी की गई। ग्रामीणों ने बताया की कि कई वर्षो से कम कोटा देने की शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की गई थी लेकिन सब कुछ जैसे का तैसे बना रहा इसलिए अब लोग शिकायत दर्ज नही करते। उपभोक्ता दुर्गावती ने बताया कि राशन की जगह 6 यूनिट का 450 रुपया पन्द्रह रुपए की दर से पैसे देते हैं। गांव के एक युवक (नाम न छापने की शर्त पर) ने बताया कि राशन की दुकान की बदौलत कई जगह जमीन ले लिया है। जबकि कोटेदार अर्जुन मौर्या की पत्नी राशन वितरण में कभी चावल/तो कभी गेंहू देकर लोगों से मनमानी करती है। इस प्रकरण में सप्लाई इंस्पेक्टर शैलेश कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि कई लोगों की शिकायत मिली है जल्द ही कोटेदार अर्जुन मौर्या की दुकान की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

