शोषण और अत्याचार के खिलाफ क्रमिक अनशन करेंगे अनुदेशक

Oct 8, 2023 - 11:58
 0  60
शोषण और अत्याचार के खिलाफ क्रमिक अनशन करेंगे अनुदेशक

जितेन्द्र रावत-हर्रैया बस्ती INewsUP

बस्ती:- जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विगत 10 वर्षों से कार्यरत अनुदेशक आज गांधी कला भवन बस्ती में क्रमिक अनशन करेंगे। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया गया कि अनुदेशक पिछले 10 वर्षो से उच्च प्राथमिक विद्यालय में अल्प मानदेय में कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है जबकि अधिकांश अनुदेशक 80-100 किमी दूरी तय कर विद्यालय आवागमन करते हैं । अनुदेशकों को न तो मेडिकल की सुविधा मिलती है और न ही अनुदेशक महिलाओं को सीसीएल । वहीं एक वर्ष में महज 10 आकस्मिक अवकाश ही मिलता है , शिक्षकों की तरह अनुदेशकों की नियुक्ति भी छात्र अनुपात पर हुई थी परन्तु कम छात्र संख्या होने पर रिन्यूवल रोक दिया जाता है, इन सभी समस्याओं का हल सिर्फ नियमतिकरण है शोषण और अत्याचार के खिलाफ जिले के अनुदेशक प्रत्येक रविवार को क्रमिक अनशन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow